खिलाड़ियों को अब इतनी मिलेगी पुरस्कार राशि..? सैनी सरकार का ऐलान!

Haryana News 24: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने इतिहास में पहली बार प्रदेश का 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया है। पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1.89 लाख करोड रुपए का बजट पेश किया था। इस बार बजट में 13.7% यानि 16 हजार करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।
सरकार ने खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार किया सुनिश्चित:
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक विजेता खिलाड़ियों को सबसे अधिक नकद पुरस्कार देता है। अब तक खिलाड़ियों को 593 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए हैं। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 298 खिलाड़ियों को मानदेय भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले तथा पदक जीतने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। वर्ष 2014 से अब तक 29 हजार से अधिक छात्रों को 53 करोड़ 45 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।
खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणाएं:
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने बजट भाषण में कहा कि नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ियों का 20 लाख रूपए तक बीमा किया जाएगा। ओलम्पिक पदक विजेता खिलाड़ियों को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख रूपए मिलेंगे। 1 अप्रैल से खिलाड़ियों को डाइट मनी 400 रूपए की बजाय 500 रूपए मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी अपने जिले में खेल एकेडमी खोलना चाहे, तो सरकार 5 करोड़ तक का लोन दिलाएगी और 2% सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा। खिलाड़ी बीमा योजना के तहत, नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ियों को 20 लाख तक का बीमा किया जाएगा। इसका प्रीमियम सरकार भरेगी।
अखाड़ों को नकद पुरस्कार दी जाएगी राशि:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों की बदौलत हरियाणा का नाम विश्व के खेल मानचित्र पर चमक रहा है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही खेल संस्कृति को देखते हुए सरकार ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और कल्याण के लिए अपने संकल्प पत्र 2024 में हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर देने का संकल्प लिया है। इसी प्रकार राज्य स्तर पर प्रति वर्ष तीन सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को 50 लाख रुपये, 30 लाख रुपये व 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर भी तीन सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को 15 लाख, 10 लाख और 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।