हरियाणा के पूर्व CM बंसीलाल के भाई का हार्ट अटैक से निधन, “आज गोलागढ़ में ही होगा अंतिम संस्कार”

Haryana News 24: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के छोटे भाई हरिसिंह का रविवार को निधन हो गया।उन्होंने अपने पैतृक गांव गोलागढ़ (जिला भिवानी) में अंतिम सांस ली। वे चार बच्चों के पिता थे। 80 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह, जिनका आज निधन हो गया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का आज 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भिवानी में पैतृक गांव गोलागढ़ में अंतिम सांस ली। हरि सिंह को सुबह हार्ट अटैक आया। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

4 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे बंसीलाल 8 भाई-बहन थे। जिनमें हरि सिंह सातवें नंबर पर थे। वे गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करते थे। गांव गोलागढ़ के सरपंच प्रतिनिधि संदीप ने बताया कि हरि सिंह शनिवार तक ठीक थे और घर पर ही थे। आज सुबह ही उन्हें हार्ट अटैक आया। उनकी बहू किरण चौधरी राज्यसभा सांसद हैं तो वहीं पोती श्रुति चौधरी सैनी सरकार में मंत्री हैं।