हरियाणा में भाजपा के 27 नए जिला अध्यक्षों के नाम घोषित, कई नए चेहरों को दी जगह!
हरियाणा में भाजपा के 27 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा:
हरियाणा में भाजपा (BJP) द्वारा आज नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जी हां, 22 जिलों वाले प्रदेश में भाजपा ने 27 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस सूची में कई नए चेहरों को जगह दी गई है, जबकि कुछ पुराने नेताओं को भी दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें कि भाजपा द्वारा घोषित सूची के अनुसार फरीदाबाद से पंकज पूजन रामपाल, अंबाला से मनदीप राणा, बल्लभगढ़ से सोहन पाल सिंह, पंचकूला से अजय मित्तल, गुरुग्राम से सर्वप्रिय त्यागी और हिसार से आशा खेदड़ को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
लिस्ट में देखें किसको किस जिले से जिम्मेदारी मिली है–
| जिला | नाम |
| पंचकूला | अजय मित्तल |
| अम्बाला | मंदीप राणा |
| यमुनानगर | राजेश सपरा |
| कुरुक्षेत्र | सरदार तेजेन्द्र गोल्डी |
| कैथल | ज्योति सैनी |
| करनाल | प्रवीन लाठर |
| पानीपत | दुष्यन्त भट्ट |
| सोनीपत | अशोक भारद्वाज |
| गोहाना | बिजेन्द्र मलिक |
| जींद | तेजेन्द्र ढुल |
| रोहतक | रणबीर ढाका |
| झज्जर | विकास बाल्मीकि |
| डबवाली | रेणु शर्मा |
| सिरसा | यतीन्द्र सिंह एडवोकेट |
| हांसी | अशोक सैनी |
| हिसार | आशा खेदड |
| फतेहाबाद | प्रवीन जोडा |
| भिवानी | वीरेन्द्र कौशिक |
| दादरी | इंजीनियर सुनील |
| रेवाड़ी | वंदना पोपली |
| महेन्द्रगढ़ | यतेन्द्र राव |
| गुड़गांव | सर्वप्रिय त्यागी |
| पटौदी | अजीत यादव |
| नूंह | सुरेन्द्र सिंह पिंटू |
| पलवल | विपिन बैसला |
| बल्लभगढ़ | सोहनपाल सिंह |
| फरीदाबाद | पंकज पूजन रामपाल जी |
-भाजपा ने आधे से ज्यादा जिलाध्यक्षों को बदलने का फैसला लिया है। खासतौर पर सिरसा, फतेहाबाद, मेवात, कैथल और रोहतक में भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था, इसलिए इन जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
भाजपा हाईकमान ने यह भी तय किया है कि जिन जिलाध्यक्षों की उम्र 60 साल से अधिक हो चुकी है या जो 3 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, उन्हें बदला जाएगा। इस बदलाव को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

