हरियाणा की तीन बेटियां भारतीय कबड्डी टीम में, एशियन चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा:

Haryana News 24: हरियाणा की 3 बेटियों का भारतीय कबड्डी टीम में चयन:ईरान में एशियन चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा, दादरी-जींद और सोनीपत की खिलाड़ी।
हरियाणा की तीन बेटियों का चयन भारतीय महिला कबड्डी टीम में हुआ है। चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ौली हट्टी निवासी रितू श्योराण, जींद जिले के हथवाला निवासी पूजा काजला और सोनीपत जिले के रिढाणा निवासी पूजा नरवाल ईरान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगी।
हरियाणा की तीन बेटियों का चयन भारतीय महिला कबड्डी टीम में हुआ है। चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ौली हट्टी निवासी रितू श्योराण, जींद जिले के हथवाला निवासी पूजा काजला और सोनीपत जिले के रिढाणा निवासी पूजा नरवाल ईरान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगी। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर हरियाणा एम्च्योर कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।
ये खिलाड़ी ईरान के तेहरान में 9 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली छठी एशियन चैंपियनशीप में भारत का प्रतिनिधित्व कर हरियाणा का दम दिखाएंगी। चरखी दादरी जिला निवासी रितू श्योराण किसान परिवार से ताल्लुक रखती है। वह इससे पहले भी नेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत का परिचय दे चुकी है। रितू श्योराण CISF में कार्यरत हैं और फिलहाल उनकी पोस्टिंग पानीपत में हैं। वहीं, सोनीपत जिला निवासी पूजा नरवाल भी किसान परिवार से ताल्लुक रखती है और भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।
हरियाणा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुलदीप दलाल ने बताया कि तीनों बेटियां बेहद ही प्रतिभाशाली हैं और अपनी मेहनत की बदौलत उन्होंने आज भारतीय महिला कबड्डी टीम में जगह बनाई है। ईरान में आयोजित होने वाले एशियन चैंपियनशिप में तीनों बेटियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। तीनों बेटियां दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को चैंपियन बनाएं, इससे बड़ी खुशी और नही हो सकती है।