गुर्जर महापंचायत में DJ बंद समेत 8 बड़े फैसलों पर लगी मुहर, न मानने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार!

Haryana News 24: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में आज गुर्जर समाज महापंचायत हुई। महापंचायत में समाज को बेहतर बनाने के लिए कई फैसले लिए गए, जिसमें DJ पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में आज गुर्जर समाज महापंचायत हुई। महापंचायत में समाज को बेहतर बनाने के लिए कई फैसले लिए गए, जिसमें DJ पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। शादी में भात न्यौता कार्यक्रम में 11 से अधिक महिलाएं नहीं आएंगी और बर्तन बांटने का रिवाज बंद होगा। शादी-विवाह में DJ बजाने पर रोक लगा दी गई है।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में आज गुर्जर समाज महापंचायत हुई। महापंचायत में समाज को बेहतर बनाने के लिए कई फैसले लिए गए, जिसमें DJ पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है।
गुर्जर महापंचायत में लिए गए ये मुख्य फैसले:
शादी में भात न्यौता कार्यक्रम में 11 से अधिक महिलाएं नहीं आएंगी और बर्तन बांटने का रिवाज बंद होगा।
शादी-विवाह में DJ बजाने पर रोक लगा दी गई है।
शराब का बार नहीं सजेगा।
छुछक लेने- देने पर रोक लगाई गई है।
छठी की रात पर बर्तन बांटने पर रोक लगा दी गई है।
लड़की का रोका करने 5 आदमी ही जाएंगे और 5 ही आएंगे।
माला की रकम अधिकतम 5100 रूपए होगी।
मांडा झाकने भी 5 ही आदमी जाएंगे और 5 ही आएंगे।
गांव की सीमा में शराब का ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इन फैसलों को अगर किसी परिवार ने नहीं माना तो उसके सुख-दुख में समाज हिस्सा नहीं लेगा। उस पर परिवार का सामाजिक तौर बहिष्कार कर दिया जाएगा।
दो-तीन गांव पहले ले चुके फैसले:
गुर्जर माजरी सहित तीन गांव के लोग सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पहले ही अपने स्तर पर फैसला ले चुके हैं। वहां शादी-ब्याह, भात और छुछक से जुड़ी रस्मों को लेकर नियम बना दिए गए हैं। अगर उन नियमों कोई तोड़ेगा तो ग्रामीण उसके घर समारोह में खाना नहीं खाएंगे।