1 साथ 4 खिलाड़ी बने खेल रत्न, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित;

1 साथ 4 खिलाड़ी बने खेल रत्न, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित;
मनु भाकर ने ओलंपिक में दो पदक जीते थे, जबकि हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। पैरालंपियन प्रवीण कुमार ने पैरालंपिक में ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
इस बार कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिनमें 17 पैरा एथलीट शामिल हैं। अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों में पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सेहरावत, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले, सरबजोत सिंह और पुरुष हॉकी टीम के सदस्य जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, संजय और अभिषेक शामिल हैं।
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में 2 मेडल जीते थे वहीं 18 साल के डी गुकेश हाल में चेस में वर्ल्ड चैंपियन बने। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने पेरिस ओलंपिक में पुरुष हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था वहीं पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने ओलंपिक में एशियाई रिकॉर्ड को तोड़ते हुए हाई जंप की टीटी 64 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। मनु भाकर का खेल रत्न के लिए नामित खिलाड़ियों की शुरुआती लिस्ट से नाम गायब था। खेल मंत्रालय ने बाद में उनका नाम खेल रत्न के लिए जोड़ा।