रोहतक PGI में कर्मचारियों का विरोध, PGI प्रशासन पर लगाए आरोप:

रोहतक PGI में कर्मचारियों का विरोध, PGI प्रशासन पर लगाए आरोप:
PGI के 1300 कर्मचारियों कि स्ट्राइक 5वे दिन में प्रवेश कर गई है सभी आउटसोर्स कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल चली हुई है लेकिन अभी तक PGI के किसी भी अधिकारी ने इन कच्चे कर्मचारियों कि सुध नहीं ली है। जिसमें हमारी सभी आउटसोर्स कर्मचारियों की एक मांग है हमें HKRN पोर्टल पर चढ़ाया जाए, इस मांग को न मानने के कारण कल 16/01/2025 हमारे समर्थन में धरना स्थल विजय पार्क में आकर MDU रोहतक के कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया ओर PWD B&R मकेनिकल Reg (41) के प्रधान ने कल वाईस चांसलर 2 दिन का ज्ञापन दिया है। अगर इन कर्मचारियों का समाधान नहीं किया गया तो वे भी विजय पार्क में धरने पर बैठ जायगे।

प्रशासन से निराशा:
कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें HKRN में शामिल नहीं किया गया। इसके साथ ही उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, जिससे कर्मचारियों में गहरी निराशा और आक्रोश है। PGI के विजय पार्क में कड़ाके की ठंड में बैठकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि अगर किसी कर्मचारी की जान या माल की हानि होती है, तो उसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार और PGI प्रशासन की होगी। कर्मचारियों ने सरकार से तुरंत ध्यान देने की अपील की है।