मनु भाकर समेत चार को मिलेगा खेल रत्न और 32 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार:
भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने 2024 के खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। मनु भाकर सहित 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न देने की घोषणा की है।
केंद्र सरकार ने खेल रत्न 2024 को लेकर बड़ा फैसला किया है। मनु भाकर और डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने का ऐलान दिया है। इसके अलावा 32 अन्य खिलाड़ियों को उनके किए शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड देने की भी घोषणा की गई है। जिन चार खिलाड़ियों को खेल रत्न देने का ऐलान किया गया है उनमें मनु भाकर, डी गकेस, भारतीय हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार का नाम शामिल है।
मनु भाकर ने इस बार ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी थी. वहीं डी गुकेश ने इतिहास रचते हुए विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में चीन को हराकर विजेता बने थे. वो विश्व विजेता बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. दरअसल, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की। चेस से डी गुकेश, हॉकी से हरमनप्रीत सिंह, पैरा-एथलैटिक्स से प्रवीण कुमार और शूटिंग से मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि मनु भाकर का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट से गायब था। इस मामले पर मनु भाकर के पिता ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने बेटी मनु भाकर को खेल रत्न से सम्मानित नहीं किए जाने पर सरकार पर सवाल खड़े किए थे, लेकिन आखिरकार काफी लड़ने के बाद मनु भाकर को खेल रत्न से सम्मानित किया जा रहा हैं।
इस बार 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।