हरियाणा में दीपावली पर इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, किया बदलाव।
HaryanaNews24- हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने छोटी दिवाली की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। शिक्षा निदेशालय ने नोटिस जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया है कि सभी स्कूलों में छोटी दिवाली की छुट्टी अब 31 अक्टूबर की बजाय 30 अक्टूबर को रहेगी। इससे पहले प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिवाली की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया था। राज्य में दिपावली पर्व के मौके पर 1 नवंबर 2024 के बजाए अब 31 अक्टूबर 2024 को राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से अधि सूचना जारी की गई है।