BJP ने हरियाणा की 6 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान, पूर्व सीएम मनोहर करनाल से प्रत्याशी!

BJP ने हरियाणा की 6 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान, पूर्व सीएम मनोहर करनाल से प्रत्याशी!
- हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से छह पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान।
- बीजेपी ने करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को टिकट दिया।
- अशोक तंवर को सिरसा, अंबाला सीट से बंतो कटरिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
Haryana News 24: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार को 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें हरियाणा (Haryana BJP Candidate List) की छह लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए।
लिस्ट में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई दिग्गजों का नाम है। पार्टी ने खट्टर को करनाल सीट से उम्मीदवार बनाया है। मनोहर लाल खट्टर ने आज ही विधानसभा से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। अंबाला से बंती कटारिया, सिरसा से अशोक तंवर, करनाल से मनोहर लाल खट्टर, भिवनी महेंद्रगढ़ से चौधरी धरमबीर सिंह, गुड़गांव से राव इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर से टिकट दिया गया है।
इससे पहले मंगलवार को मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके कुछ घंटे बाद ही उन्होंने संकेत दिया था कि पार्टी उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। खट्टर ने मीडिया से कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनसे कहा है कि कुछ और जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पर जल्द ही फैसला हो सकता है। उन्होंने कहा था कि हो सकता है कि यह लोकसभा चुनाव के बारे में हो। मुझे लगता है कि यह संभव है… (भाजपा का) संसदीय बोर्ड जो भी फैसला करेगा, मैं उसका पालन करूंगा।