करनाल: बहन के साथ आई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने नहर में लगाई छलांग!

Haryana News 24: करनाल के गांव की 15 वर्षीय लड़की ने संदिग्ध हालात में पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदने के बाद से ही नाबालिग लड़की लापता है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। पुलिस और गोताखोरों की टीम द्वारा सर्च अभियान जारी है।
SHO ने बताया, जब लड़की ने नहर में छलांग लगाई तो उसकी छोटी बहन भी उसके साथ ही थी। वहीं सिंचाई विभाग कर्मचारी ने बताया कि नहर के पानी को कम कर दिया गया है। फिलहाल गोताखोरों की टीम द्वारा सर्च अभियान जारी है।