NHAI ने बदले टोल प्लाजा के नियम, 60 किलोमीटर के अंदर नहीं देना होगा दूसरा टोल।
Haryana News 24- NHAI ने टोल नियमों में दूरी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। जानकारी के मुताबिक, अब 2 टोल प्लाजा के बीच की नए नियम के तहत न्यूनतम 60 KM की दूरी अनिवार्य होगी।
NHAI के अनुसार, अब दो टोल प्लाजा के बीच कम से कम 60 किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए। यह नियम नए और प्रस्तावित टोल प्लाजा पर लागू होगा। पहले से बने टोल प्लाजा पर यह नियम समीक्षा के बाद लागू किया जा सकता है। इस नए नियम के बाद अब सीधा फायदा यात्रियों को मिलने वाला हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों को बार-बार टोल देने से राहत दिलाना और यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। (NHAI Toll Plaza New Rule)
बता दें लंबे समय से यात्रियों की शिकायतें आ रही थीं कि छोटे-छोटे अंतराल पर टोल वसूले जा रहे हैं। कई जगहों पर 10-20 किलोमीटर के अंदर ही दो टोल प्लाजा मिल जाते हैं, जिससे एक आम व्यक्ति को काफी परेशानी होती है। (NHAI Toll Plaza New Rule)

 
                         
                                                          
                                                          
                                                          
                                                          
                                                         