हिसार के लड़के ने 20,000 सूर्य नमस्कार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड! “लंदन की वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम”

Haryana News 24: हरियाणा के युवा हर क्षेत्र में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ते आए हैं। विदेशों में भी हरियाणवी खिलाड़ियों-पहलवानों का डंका बजता है। अब हिसार के फरीदपुर गांव के रहने वाले वर्ल्ड चैंपियन संदीप आर्य जांगड़ा ने सूर्य नमस्कार में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गुजरात में आयोजित विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने व्यायाम करते हुए लगातार 36 घंटे 21 मिनट तक 20,000 सूर्य नमस्कार किए। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं।
खास बात यह है कि संदीप आर्य ने किसी और का नहीं बल्कि अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर यह नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले लगातार 15,000 सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम था। संदीप आर्य ने बताया वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रतियोगिता में एक सप्ताह पहले भोजन बंद किया। 6-8 घंटे सूर्य नमस्कार का प्रयास किया। रिकॉर्ड के बाद उनका 15 किलो वजन कम हो गया। संदीप ने बताया कि उनको ये प्रेरमआ योग गुरु स्वामी रामदेव से मिली है। उनको टीवी पर देख-देखकर योग सीखा और हर बार संदीप ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है।
संदीप आर्या अब तक सूर्य नमस्कार में 5 बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने अपना पांचवां रिकॉर्ड 2024 में बनाया था, जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में 15,000 बार सूर्य नमस्कार किया था। हालांकि, अब उन्होंने 36 घंटे 21 मिनट में 20,000 बार सूर्य नमस्कार करके इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
अमेरिका और लंदन की रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम सूर्य नमस्कार में विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए संदीप आर्या का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। इसके साथ ही उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। नए रिकॉर्ड के साथ ही संदीप का नाम अमेरिका और लंदन की वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गया है।
पोलैंड के वैज्ञानिक करेंगे रिसर्च: संदीप द्वारा 20 हजार सूर्य नमस्कार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने पर पोलैंड के वैज्ञानिक संदीप आर्य जांगड़ा पर रिसर्च कर भारत आएंगे।