मशहूर अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन!
‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए फेमस एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो कई दिनों से बीमार थे और ICU में थे। वो बॉलीवुड एक्टर राहुल देव के भाई थे। उन्होंने टीवी सीरियल्स, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी खूब काम किया था। उनकी मौत से इंडस्ट्री सदमे में है और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
राहुल देव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बीती रात को नई दिल्ली में उनके भाई मुकुल देव ने आखिरी सांस ली। वो अपने पीछे बेटी सिया देव को छोड़ गए हैं। 24 मई, शनिवार शाम 5 बजे दयानंद मुक्ति धाम में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। जानकारी के मुताबिक मुकुल देव का शुक्रवार रात निधन हुआ। शनिवार को उनके दोस्तों को जब उनके निधन की खबर मिली तो वे उनके घर पहुंचे। उनकी मृत्यु के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके परिवार और दोस्तों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।