HBSE 12th Result: हरियाणा में इन बच्चों ने किया टॉप, देखें लिस्ट!

हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट मंगलवार को आ गया। सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का कुल परिणाम 85.66 प्रतिशत रहा है। इस श्रेणी में 1,93,828 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1,66,031 उत्तीर्ण हुए जबकि 7,900 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे।
किसने किया हरियाणा के 12वीं में टॉप?
कैथल के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अर्पणदीप सिंह ने हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 497 अंक लाकर इस साल टॉप कर दिया है। अर्पणदीप सिंह के पिता का नाम यदविंदर सिंह, और मां का नाम रमणदीप कौर है।
हरियाणा के 12वीं टॉपर्स की लिस्ट:
रैंक | नाम | अंक | पता |
---|---|---|---|
1 | अर्पनदीप सिंह | 497 | कैथल |
2 | करीना | 495 | सोनीपत |
3 | यशिका | 495 | जींद |
4 | सरोज | 494 | जींद |
5 | नमन वर्मा | 493 | भिवानी |
6 | रजत | 493 | रेवाड़ी |
7 | नैन्सी | 493 | चरखी, दादरी |
8 | अपसाना | 493 | भिवानी |
9 | वंदना | 492 | फतेहाबाद |
सोनीपत की छात्रा करीना और जींद की यशिका टॉपर लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहीं। दोनों ने 495 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा जींद की स्टूडेंट सरोज लिस्ट में तीसरे स्थान पर रही। उसने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए।
वहीं तीसरे स्थान पर भी चार स्टूडेंट रहे। तोशाम (भिवानी) के स्टूडेंट नमन वर्मा, भाकली (रेवाड़ी) के रजत, चरखी दादरी की नैंसी और कैरू (भिवानी) की छात्रा अपसाना को बराबर अंक (493) मिले। इन चार में से नमन और रजत साइंस, जबकि बाकि दो स्टूडेंट कॉमर्स की रहीं। इसके अलावा धनी भाकरन (भिवानी) की कॉमर्स स्टूडेंट वंदना और डांगरा (फतेहाबाद) की साइंस स्टूडेंट चंचल 492 अंक लेकर पांचवें नंबर पर रहीं। इस तरह टॉप टेन लिस्ट में कॉमर्स के 6, साइंस के तीन औरत आर्ट की एक स्टूडेंट शामिल है।