दादरी में खड़ी फसलों पर किसानों ने चलाया ट्रैक्टर: बोले-ओलावृष्टि से 100% नुकसान, अब करेंगे रोड जाम!

Haryana News 24:
- दादरी में खड़ी फसलों पर किसानों ने चलाया ट्रैक्टर:
- बोले-ओलावृष्टि से 100% नुकसान:
- सरकार ने नहीं ली सुध तो किसानों ने फसलों पर चला दिया ट्रैक्टर:
-चरखी दादरी जिले में पांच रोज पहले हुई ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कई गांवों में तो फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है, जिसके चलते किसानों ने खड़ी फसलों को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया है। साथ ही किसानों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर सुध नहीं लेने पर मजबूरी में फसलों पर ट्रैक्टर चलाकर जुताई करने की बात कही।
किसानों ने कहा कि स्पेशल गिरदावरी नहीं होने पर मुआवजा नहीं मिलने से खफा होकर फसलें नष्ट की गई हैं। ऐसे हालात बन गए कि किसानों को रोटी के भी लाले पड़े हैं। अब किसान अपने खेत से जनप्रतिनिधियों को 5-5 किलो अनाज भेजकर उनको अहसास कराएंगे।
बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण रबी की सरसों, गेहूं और साब्जियों की फसलों में खासा नुकसान हुआ है। पककर तैयार फसलों में नुकसान होने से दुखी किसानों द्वारा स्पेशल गिरदावरी और मुआवजे की मांग की गई। बावजूद इसके सरकार ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो मजबूरी में फसलों पर ट्रैक्टर चलाकर फसलों को नष्ट करना पड़ रहा है।
सरकार से नाराज हैं किसान :
किसानों ने बताया कि सरकार की ओर से गिरदावरी और मुआवजे की घोषणा नहीं करने पर किसान नाराज हैं और अपनी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि लागत तो दूर बल्कि मजदूरी तक रिकवर नहीं होगी। नुकसान के चलते किसान अपनी खड़ी फसलों पर जुताई करने पर मजबूर हैं।