25 पुलिसकर्मी और कई अधिकारी सस्पेंड:
इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अनिल विज भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने इस दौरान अधिकारियों से चर्चा की और 25 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। इनमें झज्जर के DSP धर्मवीर सिंह, पलवल के DSP मोहिंदर सिंह, पुन्हाना के DSP प्रदीप कुमार और तावड़ू के DSP देवेंद्र कुमार के अलावा 3 SHO शामिल हैं। इसके अलावा, पांच पर्यवेक्षकों के खिलाफ भी FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं, जिनमें 4 सरकारी और एक प्राइवेट शामिल है। चार सरकारी पर्यवेक्षकों और दो सेंटर सुपरिंटेंडेंट को भी सस्पेंड किया गया है। उनके साथ ही, 4 बाहरी लोगों और 8 स्टूडेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।