कांग्रेस के स्टार प्रचारकों से विनेश और बजरंग का नाम गायब!

Haryana News 24: कांग्रेस ने हरियाणा निकाय चुनाव के लिए 32 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं, लेकिन इस सूची से जुलाना की विधायक विनेश फोगाट और किसान सेल के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पुनिया का नाम गायब है।
हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 32 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने हरियाणा के सभी बड़े नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने हर नगर निगम के लिए अलग से स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में सभी गुटों के नेताओं को शामिल किया है। खास बात यह है कि पार्टी की ओर से जुलाना की विधायक और महिला रेसलर विनेश फोगाट और किसान सेल के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पुनिया को शामिल नहीं किया है। जिसकी चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में हो रही है।
प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दक्षिण जोन के इंचार्ज जितेंद्र बघेल, उत्तर जोन के इंचार्ज प्रफुल्ल गोड़धे के साथ सांसदों में कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा, जयप्रकाश जेपी, सांसद वरुण चौधरी और सांसद सतपाल ब्रह्मचारी को शीर्ष 10 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल मलिक के साथ विधायक रघुबीर कादियान, -पूर्व डिप्टी सीएम और विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई, आफताब अहमद, निर्मल सिंह, पूर्व स्पीकर और विधायक अशोक अरोड़ा, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक और कुलदीप वत्स स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।
इनके अलावा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ये नाम भी शामिल है:
- ओबीसी विभाग के चेयरमैन और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव
- पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह
- विधायक डा. आरएस कादियान
- पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा
- पूर्व सांसद सुशील इंदौरा
- पूर्व विधायक जयवीर बाल्मीकि
- हरियाणा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा
- महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज
- सेवा दल की अध्यक्ष पूनम चौहान
- मनोज बागड़ी
- अब्दुल गफार कुरैशी
- अविनाश यादव
- रमेश सैनी
- अमित यादव