मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की घोषणा, 17 फरवरी से बंद हो जाएगा ये Toll Plaza

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की घोषणा, 17 फरवरी से बंद हो जाएगा ये Toll Plaza
Haryana News 24: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की थी घोषणा अतः 17 फरवरी 2025 को रात 12 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद लोग अपने वाहनों को यहां से बिना टोल दिए ले जा सकेंगे। सरकार के इस कदम रोजाना हजारों लोगों को फायदा होगा। यहां से गुरजने वालों लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
हरियाणा में वाहन चलाने वालों के लिए खुशखबरी आई है। बताया जा रहा है कि नूंह जिले के पुनहाना- जुरहेड़ा सड़क मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा- 42 को 17 फरवरी की रात 12 बजे से हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस निर्णय के बाद लोग बिना टोल टैक्स अदा किए इस मार्ग से यात्रा कर सकेंगे। इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी, जो अक्सर इस मार्ग से आते-जाते हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार यह कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि यह टोल प्लाजा 18 महीने की अवधि के लिए मैसर्स ए.एस. मल्टीपर्पज सर्विसेज को आवंटित किया गया था, जो अब समाप्त हो रहा है। उपायुक्त ने कहा कि टोल प्लाजा बंद करने के लिए इंजीनियर-इन-चीफ, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) द्वारा आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि टोल टैक्स वसूली का कार्य तत्काल प्रभाव से बंद हो जाए।
इस टोल प्लाजा के बंद होने से अब लोगों को इस सड़क पर यात्रा करते समय कोई टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। आपको बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने काफी समय पहले प्रदेश में कई टोल प्लाजा बंद करने की घोषणा की थी, जिस पर अब अमल किया जा रहा है। सरकार के इस फैसले से पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड से राजस्थान सीमा तक यात्रा करने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी।