नेहरू को खट्टर ने बताया एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, भड़के भूपेंद्र हुड्डा ने दिया जवाब:

नेहरू को खट्टर ने बताया एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, भड़के भूपेंद्र हुड्डा ने दिया जवाब:
- हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेदकर का कांग्रेस ने पूरा सम्मान किया। वे संविधान निर्माण सभा के चेयरमैन थे। उनकी संविधान बनाने में अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन का कोई मतलब नहीं है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पंडित नेहरू को एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर कहकर नए विवाद को जन्म दे दिया है और इसका जवाब देते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनोहर लाल को ही एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर बता दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज अपने रोहतक स्थित आवास पर कार्य कर्ताओं से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को तुरंत बे मौसमी बरसात से खराब हुई फसलों की गिरदावरी कराकर मुआवजा देना चाहिए।
‘भाजपा संविधान ही खत्म करना चाहती’
भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले कि जो खुद ही एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर बना हो उसे किसी को एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर कहना शोभा नहीं देता। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेदकर का कांग्रेस ने पूरा सम्मान किया। वे संविधान निर्माण सभा के चेयरमैन थे। उनकी संविधान बनाने में अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस ने केवल संविधान में संशोधन किए थे, जबकि भाजपा संविधान को ही खत्म करना चाहती है। कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए बंगले को मुद्दा बनाया जा रहा है, जो सरकारी है। कांग्रेस दिल्ली चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। ईवीएम को लेकर हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग की स्थिति के बारे में सबको पता है। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।