Haryana के सरकारी कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खबर, ग्राम सचिव और पटवारियों को मिलेगी मनपसंद नियुक्ति:
Haryana के सरकारी कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खबर, ग्राम सचिव और पटवारियों को मिलेगी मनपसंद नियुक्ति:
हरियाणा में विकास एवं पंचायत विभाग के कर्मचारियों को अपनी मनपसंद जगह पर नियुक्ति पाने का मौका दिया जा रहा है। विकास एवं पंचायत विभाग के कर्मचारी 14 फरवरी तक अपनी पसंद की जगह पर नियुक्ति ले सकेंगे।
हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग ने कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह नीति उन पदों पर लागू होगी जहां कैडर की संख्या 80 से अधिक है। इसके तहत ग्राम सचिव, पटवारी, जूनियर इंजीनियर, एसईपीओ, सहायक, अकाउंटेंट, क्लर्क, स्टेनो-टाइपिस्ट और ड्राइवर जैसे पदों पर ट्रांसफर होगा। सरकार की इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के तबादले को पारदर्शी और सुगम बनाना है। विभाग ने पहले ही इस नीति को अधिसूचित कर दिया है, जिसमें संशोधित नियम शामिल हैं। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर संचालित की जाएगी।
-ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव की प्रक्रिया और समय-सारिणी:
- प्रक्रिया शुरू होने की तारीख: 9 दिसंबर 2024
- कर्मचारियों की सेवा सत्यापन की अंतिम तिथि: 27 दिसंबर 2024
- कर्मचारी की सहमति प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 7 जनवरी 2025
- पोस्ट ब्लॉकिंग और पुनर्गठन की अंतिम तिथि: 17 जनवरी 2025
- कर्मचारियों द्वारा पसंदीदा स्थान भरने की अंतिम तिथि: 27 जनवरी 2025
- अस्थायी ट्रांसफर आदेश जारी करने की तिथि: 31 जनवरी 2025
- फाइनल ट्रांसफर ऑर्डर जारी करने की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2025
- सेवा सत्यापन की कट-ऑफ तिथि: 30 नवंबर 2024
- सेवानिवृत्ति अवधि पर विचार: 1 दिसंबर 2024 से 31 मार्च 2026
- वैवाहिक स्थिति अवधि पर विचार: 1 दिसंबर 2023 से 30 नवंबर 2024
-कर्मचारियों से अपील:
विभाग ने सभी कर्मचारियों को समय पर अपनी जानकारी सत्यापित करने और प्रक्रिया में भाग लेने का निर्देश दिया है। विकास एवं पंचायत विभाग के इस कदम को सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस नीति का लाभ हजारों कर्मचारियों को मिलेगा और यह कर्मचारियों की कार्य संतुष्टि में भी वृद्धि करेगा।