हरियाणा सरकार ने गौ सेवा बजट बढ़ाकर किया 400 करोड़, गाय पालने पर मिलेगी 30 हजार राशि
हरियाणा के पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शहर के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित ब्रज रस कथा के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन अनुसार गंगा की स्वच्छता, गौ माता के संवर्धन, गीता का प्रचार और युवाओं में आध्यात्मिकता के माध्यम से संस्कृति और संस्कार डालने का प्रयास किया जा रहा है।
गौ सेवा का बजट बढ़ाया:
ब्रज रस कथा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणा की। उन्होंने कहा कि गौ सेवा का बजट 400 करोड रुपए कर दिया गया है, इससे पहले यह बजट 40 करोड रुपए था। जो व्यक्ति अपने घरों में गाय पालेगा, उसे सरकार द्वारा ₹30,000 की राशि दी जाएगी। आज प्रदेश में 500 से ज्यादा गौशालाएं हैं, जिनके लिए सरकार ने चारे की व्यवस्था का भी प्रावधान भी किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किए गए हैं।