HSSC ने जारी किया ग्रुप C और D पदों का फाइनल रिजल्ट

लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं को कल बड़ा तोहफा दिया गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से कल शाम विभिन्न श्रेणियों का परिणाम घोषित किया गया है, जिनमें ग्रुप नंबर 1, 2, 56, 57 हरियाणा पुलिस तथा विभिन्न ग्रुप शामिल है। यह परिणाम हरियाणा का सबसे ऐतिहासिक परिणाम है क्योंकि पहली बार एक साथ इतने सारे पदों का परिणाम जारी किया गया है।
विभिन्न पदों के लिए परिणाम जारी
इस रिजल्ट के माध्यम से कल लगभग 24,000 घरों में खुशियां आई है। कल पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण की। चुनाव के वक्त मुख्यमंत्री की तरफ से घोषणा की गई थी कि वह शपथ बाद में लेंगे पहले 24 हज़ार पदों का परिणाम जारी करेंगे। मुख्यमंत्री ने दिन में शपथ ली और शाम को सभी का परिणाम जारी कर दिया गया। ग्रुप C के साथ- साथ ग्रुप D के भी 2,600 पदों के लिए परिणाम जारी हुआ है।
हिसार में हुए सबसे ज्यादा युवा चयनित
इससे 23 हजार 879 युवाओं को नौकरी मिली हैं। लगभग 105 विभागों में युवा ज्वॉइन करेंगे। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा हिसार के 2 हजार से ज्यादा युवा चयनित हुए हैं। जबकि लगभग एक हजार पदों पर रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इनमें कोर्ट केस के अतिरिक्त कई अन्य समस्या है। इनका परिणाम भी जल्द जारी किया जाएगा। इन पदों के लिए लगभग 70 हजार उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया था।
अगला CET कब होगा आयोजित
HSSC को CM नायब सिंह ने इन परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने के लिए पहले ही निर्देश दे दिए थे, जिसके बाद आयोग लगातार तैयारी में लगा हुआ था। परिणाम जारी होने के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अब अगले CET की तैयारी में जुट चुका है। अगला CET नवंबर-दिसंबर में आयोजित किया जाएगा। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि ग्रुप C के कुल पदों की संख्या 25,500 और ग्रुप D के कुल पदों की संख्या 2,600 थीं।
यहां देखें रिजल्ट
इनमें कुल ग्रुपों की संख्या 25 व कैटेगरियों की संख्या 205 थीं। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार सीधे अधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। आयोग की तरफ से मेंस परीक्षा में बैठने वाले सभी उम्मीदवारों के अंक भी जारी किए गए हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवार देख सकते हैं कि परीक्षा में उन्होंने कितने अंक हासिल किए हैं।