हरियाणा BJP ने मोहन लाल बड़ौली को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

हरियाणा BJP ने मोहन लाल बड़ौली को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

ब्राह्मण वोटर्स को साधने की प्लानिंग
BJP केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा में मोहन लाल बड़ौली को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में वह राई विधानसभा से विधायक भी हैं। बड़ौली पार्टी का बड़ा ब्राह्मण चेहरा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में सोनीपत सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, बेहद ही कम मार्जिन से उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्माचारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
इसी साल अक्टूबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले BJP हाईकमान ने मोहन लाल बड़ौली को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर ब्राह्मण वोटर्स पर बड़ा दांव खेला है। BJP की इस नियुक्ति के बाद अब प्रदेश में पार्टी प्रधान ब्राह्मण, CM कुर्सी पर OBC और पार्टी के प्रदेश प्रभारी पद पर जाट चेहरे डॉ. सतीश पुनिया को लाकर भाजपा ने जातिगत संतुलन साधने की कोशिश की है।