हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी…

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी…
लोकसभा चुनावों में 10 में से 5 सीटों पर हार का मुंह देखने वाली BJP की हरियाणा सरकार इसी साल अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर वर्ग को रिझाने में जुट गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज हरियाणा के शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दिया है।
सफाई कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐलान किया है कि नगर पालिका, निगमों और पंचायतों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के मानेदय में 1,000 से 2,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि शहरों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के मानदेय में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद उनका मानदेय 17 हजार रुपए प्रति माह हो गया है।