हिसार के सक्षम ने टॉप किया जेईई एडवांस्ड, ऑल इंडिया हासिल की दूसरी रैंक:
 
                Haryana News 24: हिसार के सेक्टर-14 निवासी सक्षम जिंदल ने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया में दूसरी रैंक हासिल करके प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि उनके लिए एक बड़ी सफलता है, क्योंकि उन्होंने इससे पहले जेईई मेन 2025 में 100 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल की थी। सक्षम की मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। सक्षम का कोडिंग में रुझान है, लेकिन अभी IIT मुंबई से सीएस ब्रांच में बीटेक करना चाहता है। सक्षम ने बताया कि वह दो वर्ष से JEE एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था।
कोटा में कोचिंग ली। सभी चैप्टर के बारे में गहनता से पढ़ाई की। गणित विषय शुरूआत से ही फेवरेट रहा है, इसलिए इसमें ही करियर बनाने की सोची थी। सक्षम क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी है। वह अंडर-14 में जिला स्तर तक खेल चुका है। कोविड की वजह से खेल छोड़ना पड़ा था।

सक्षम के पिता उमेश जिंदल ने पैथोलोजिस्ट हैं और अपनी लैब चलाते हैं। माता अनीता जिंदल फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उमेश ने बताया कि सक्षम शुरू से पढ़ाई में होशियार था। सक्षम ने पिछले दो सालों में कोटा में रहकर जेईई परीक्षा की तैयारी की। वह नियमित रूप से वीकली टेस्ट देते थे और अपने डाउट्स को हल करते थे, जिससे उनकी तैयारी में मजबूती आई। सक्षम ने बारहवीं में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। बारहवीं में मैथ्स में 99, केमिस्ट्री में 100, इंग्लिश 88 अंक थे। इसके बाद जेईई मेन में 100 पर्सेंटाइल के साथ आल इंडिया में 10वीं रैंक हासिल की थी।

 
                         
                                                          
                                                          
                                                          
                                                         