राहुल गांधी पहुंचे चंडीगढ़ : 11 साल बाद कांग्रेस संगठन के गठन पर चर्चा शुरू!

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस के दफ्तर पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी लीडरशिप से मिलकर गुटबाजी खत्म करने और संगठन को मजबूत करने का रोडमैप देंगे। इसके अलावा वह हरियाणा में नियुक्त किए गए सभी जिलों के पर्यवेक्षकों से साथ मीटिंग कर फीडबैक लेंगे। हरियाणा में संगठन बनाने के लिए कांग्रेस ने 22 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।
115 नेताओं के साथ दो दौर में मुलाकात का कार्यक्रम है। राहुल गांधी पहले कांग्रेस के 17 वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे। उसके बाद 21 केंद्रीय और 77 पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगे। 3 अध्यक्ष, 11 प्रभारी 11 साल में संगठन नहीं बना पाए। मंच पर सात कुर्सियां लगेंगी। जिनमें राहुल गांधी, बीके हरिप्रसाद, उदयभान, भपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, सुरजेवाला शामिल रहेंगे। राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप से मिलकर गुटबाजी खत्म करने और संगठन को मजबूत करने का रोडमैप देंगे।
गौरतलब है कि कांग्रेस 11 साल से राज्य में अपना संगठन नहीं बना पाई है। इसकी बड़ी वजह कांग्रेस के सीनियर नेताओं के बीच गुटबाजी रही। इस वजह से हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को 2024 के विधानसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा। अब राहुल गांधी इस दौरे से सीनियर नेताओं को गुटबाजी खत्म करवाकर संगठन बनाने पर फोकस करेंगे।