हरियाणा का जवान नरेश कुमार यादव पंजाब में शहीद, कल बुधवार को उनके गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार।
Haryana News 24- हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले सूबेदार नरेश कुमार यादव (46) पठानकोट में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए है। हालाँकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी शहादत कैसे हुई है।
जानकारी के मुताबिक, नरेश कुमार यादव डाबोदा गांव के रहने वाले थे। आज यानी बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
बताया जा रहा है कि नरेश करीब 27 साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। अगले साल उनकी रिटायरमेंट होनी थी। इनके पिता हरपाल सिंह किसान हैं और मां गृहिणी हैं। नरेश की दोनों बहनें शादीशुदा है।
खबरों की मानें, तो नरेश कुमार की पत्नी दिल्ली यूनिवर्सिटी में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। उनका 18 साल का इकलौता बेटा पढ़ाई कर रहा है।
मेशा देश सेवा को माना है सर्वोपरि
गांव के चेयरमैन सुरेंद्र यादव ने बताया कि नरेश कुमार अपने मिलनसार और शांत स्वभाव के थे। वह हमेशा देश सेवा को सर्वोपरि मानते थे और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते थे।
