PM किसान सम्मान निधि नारनौल के नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार यादव ने बताया है कि योजना की शर्तों के मुताबिक, एक परिवार से एक सदस्य को दो हजार रुपये प्रतिमाह पीएम किसान योजना का लाभ मिलता है। गलत जानकारी देकर 44,044 दंपती ने दोहरा भुगतान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि गलत जानकारी देकर दोहरा लाभ लेने वाले दंपती में पति या पत्नी से पूरी राशि वापस ली जाएगी। राशि वसूलने के बाद ही दूसरे को भविष्य में योजना का लाभ मिलेगा।
नूंह जिला सबसे आगे:
दोहरी सम्मान निधि लेने के मामलों में नूंह जिला सबसे आगे है, जहां 7,802 दंपती ऐसे पाए गए हैं जिन्होंने गलत तरीके से किस्तें लीं। भिवानी में 3,632 और जींद में 3,284 दंपती फर्जीवाड़े में शामिल मिले हैं। इसके अलावा कैथल में 2,870, महेंद्रगढ़ में 2,384 और सिरसा में 2,456 दंपतियों के मामले सामने आए हैं। इन सभी मामलों की प्रदेश और जिला स्तर पर जांच की जा रही है।
प्रदेश में अपात्र दंपती के सत्यापन की स्थिति रिपोर्ट
जिला कुल राज्य से सत्यापित रिकॉर्ड जिलास्तर पर पेंडिंग
अंबाला 1076 964 112
भिवानी 3632 1442 2190
चरखी दादरी 2022 1080 942
फरीदाबाद 370 252 118
फतेहाबाद 1544 1348 196
गुरुग्राम 272 68 204
हिसार 2400 542 1858
झज्जर 1796 976 820
जींद 3284 1924 1360
कैथल 2870 1162 1708
करनाल 1670 1444 266
कुरुक्षेत्र 2268 1628 640
महेंद्रगढ़ 2384 2266 118
नूंह 7802 6448 1354
पलवल 1518 1260 258
पंचकुला 466 298 168
पानीपत 704 528 176
रेवाड़ी 666 418 248
रोहतक 1994 1308 686
सिरसा 2456 110 2346
सोनीपत 1750 1206 544
यमुनानगर 1096 150 946
कुल 44040 26822 17218
विभाग की कार्यवाही:
नारनौल के नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि विभाग फर्जीवाड़े में शामिल दंपतियों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि यदि कोई लाभार्थी अब भी दोहरा लाभ ले रहा है, तो वह स्वयं कार्यालय में आकर जानकारी दे ताकि उसकी किस्त बंद की जा सके और आगे की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।