हरियाणा में भारी बारिश का कहर, इन 6 जिलों में रहेंगे सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद!

हरियाणा में लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। गुरुग्राम, पंचकूला, भिवानी, हिसार, सिरसा और कुरुक्षेत्र जैसे जिलों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। खराब मौसम को देखते हुए 2 सितंबर 2025 (सोमवार) को कई जिलों में सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
इन जिलों में रहेंगे स्कूल बंद:
गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव और भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों को 2 सितंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
पंचकूला में उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जानकारी दी कि मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। बरवाला, पिंजौर और रायपुररानी ब्लॉक के कुछ चिन्हित स्कूलों में भी छुट्टी घोषित की गई है। भिवानी, हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र में भी मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।