हिसार की बेटी तन्नू ढांडा बनी पहली फ्लाइंग ऑफिसर, “ऑल इंडिया में मिला पांचवां स्थान”

Haryana News 24 (हिसार): तन्नू ढांडा भारतीय वायुसेना में बनी फ्लाइंग ऑफिसर: हरियाणा के हिसार जिले की नारनौंद के गांव मिर्चपुर की बेटी तन्नु ढांडा ने भारतीय नौसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर इतिहास कायम किया है। उन्होंने पूरे देशभर में 5वीं रैंक हासिल करते हुए इस विशेष उपलब्धि को हासिल किया है। गांव पहुंचने पर तन्नु ढांडा का ग्रामीणों ने खुली जीप में बैठाकर फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।
त्याग और अनुशासन से मिली सफलता:
गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए तन्नु ढांडा ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और ग्रामीणों के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि इस सफलता के लिए उन्होंने निरंतर 2 साल तक खूब पढ़ाई की है। गौरव की बात है कि तन्नु ने सभी इंटरव्यू हरियाणवी भाषा में दिए। तनु ने बताया कि उसने 12वीं कक्षा पास करने तक कुछ नहीं सोचा था। वह सेना के अधिकारी से मिली और उनसे प्रेरणा लेकर देश के लिए सेना में भर्ती होने के लिए सपना साकार करने में लग गई। उसका सपना आज पूरा हो गया। सपने अगर खुली आंखों से देखे जाए और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की जाए तो वह जरूर पूरे होते हैं।
एक जुलाई से हैदरावाद में उनकी एक साल के लिए ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। इस खुशी में गांव में पहुंचने पर तनु ढांडा का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। तन्नू ढांडा के पिता वीरेंद्र ढांडा ने बताया कि बेटी पर आज पूरा गांव गर्व कर रहा है। उसने गांव में इतिहास रचने का काम किया है। भारतीय सेना में पहली फ्लाइंग ऑफिसर तनु होंगी। बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।