हरियाणा के करनाल का लड़का NASA में वैज्ञानिकों के साथ करेगा काम, अमेरिका से आया बुलावा।
Haryana News 24- करनाल के रहने वाले दिव्यांश जल्द ही नासा जाएंगे। दिव्यांश कौशिक का अमेरिका के यूनाइटेड स्पेस स्कूल में हुआ चयन हुआ है। जहां 15 दिनों तक 25 देशों के 44 बच्चों एक प्रोग्राम पर काम करेगा। दिव्यांश इस कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा और अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के साथ मिलकर मंगल ग्रह पर मानव मिशन की रूपरेखा तैयार करेगा। इस उपलब्धी के लिए बधाई देनें वालों का तांता लगा हुआ है।
दिव्यांश ने बताया कि उसका एरोनॉटिक इंजीनियर बनने का सपना रहा है। इस सेलेक्शन से वह अपनी मंजिल को ओर उड़ान भरेगा। दिव्यांश ने बताया कि उसका चयन एक टेस्ट के जरिये हुआ है। यह टेस्ट फाउंडेशन फॉर इंटरनेशनल स्पेस एजुकेशन करवाता है। सबसे पहले मैनें इसके जानकारी आधिकारिक साइट हासिल की। इसकी सही जानकारी उनकी एक मैम ने दी। इसके बारे में जानकारी लेने के बाद मैंने अप्लाई किया। टेस्ट के बाद इस प्रोग्राम में चयन हो गया। दिव्यांश ने बताया कि मेरी इस उपलब्धी के लिए मेरे परिवार ने बहुत सपोर्ट किया, वहीं मेरें स्कूल ने भी काफी सहयोग किया।

वहीं दिव्यांश की इस उपलब्धी से पूरा परिवार खुश नजर आ रहा है। दिव्यांश की छोटी बहन रिद्धी शर्मा ने बताया कि भाई हमेशा से पढ़ाई में अच्छे रहे हैं। वह अपने टारगेट पर पूरा फोकस करते हैं, जिस वजह से उन्हे कामयाबी मिलती है। इस उपलब्धी के लिए पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

 
                         
                                                          
                                                          
                                                          
                                                         