युवती के चक्कर में हरियाणा का छात्र बना पाकिस्तानी जासूस, कैथल से किया गिरफ्तार!

Haryana News 24 (कैथल): भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हरियाणा के मस्तगढ़ चीका गांव का एक 25 वर्षीय छात्र देवेंद्र सिंह को पाकिस्तानी जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कैथल पुलिस ने देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके लिंक पाकिस्तान इंटेलिजेंस से पाए गए हैं। देवेंद्र सिंह पर भारत-पाक में जंग जैसे हालातों के बीच पाकिस्तानी सेना और ISI को कथित रूप से जानकारी देने का आरोप है। देवेंद्र सिंह ने हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी किए थे, जिसके बाद पुलिस को इसपर शक हुआ।
2024 में देवेंद्र गया था पाकिस्तान :
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि कैथल पुलिस ने देवेंद्र सिंह को 13 मई को फेसबुक पर हथियार के साथ पोस्ट डालने के मामले में हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ में कई चौकाने वाली जानकारियां मिलीं। देवेंद्र ने बताया कि वह नवंबर 2024 में करतापुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब, ननकाना साहिब, लाहौर और पंजा साहिब जैसे स्थलों के दर्शन करने गया था। पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान में आईएसआई के जाल में देवेंद्र आ गया। वह एक सप्ताह तक युवती के साथ रहा और यहीं से उसका पाकिस्तान एजेंसी से संपर्क पुख्ता हो गया। भारत लौटने के बाद भी वह लगातार पाक एजेंटों के संपर्क में रहा और यहां की कई खुफिया जानकारियां साझा करता रहा।
सात दिन युवती ने साथ रखा:
पुलिस की फॉरेंसिक साइंस एक्सपर्ट टीम उसके मोबाइल से डाटा रिकवर करने की कोशिश में लगी है। उसने यह भी बताया है कि उससे जो युवती मिली थी। वह बहुत खूबसूरत थी। वह उसके चक्कर में आ गया। युवती ने सात दिन अपने साथ रखा। इसके बाद कहा कि अगर वह उसे कुछ सूचनाएं देगा तो और भी युवतियों से दोस्ती कराएगी। साथ ही उसे मोटा पैसा भी मिलेगा। देवेंद्र ने पुलिस से कहा कि वह लालच में आ गया। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि देवेंद्र से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहयान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
बैंक खातों की भी जांच करेगी पुलिस:
पुलिस ने देवेंद्र सिंह ने उसके बैंक खाते की जानकारी ली है। साथ ही परिवार के अन्य लोगों के खातों का विवरण ले लिया है। इन सभी खातों की जांच कराई जाएगी। पुलिस का मानना है कि जासूसी करने के लिए बदले देवेंद्र को आईएसआई से मोटी रकम मिल रही होगी। उसके मोबाइल की काल डिटेल रिकार्ड भी खंगाली जा रही है। आशंका है कि उसने ISI के लिए और भी जासूस तैयार किए होंगे। उसके परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन है। बहन 12 वीं की पढ़ाई कर रही है। पिता किसान हैं। मध्यम वर्गीय परिवार है। उसके और परिवार के खिलाफ पहले कोई मुकदमा नहीं है।