हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में हाइ अलर्ट, 12 मई तक रहेंगे स्कूल, कॉलेज बंद।
Haryana News 24- भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में प्रशासनिक व पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, इसके अलावा स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि चंडीगढ़ में भी सभी शिक्षण संस्थान अगले 3 दिन के लिए बंद रहेंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी ने भी 9, 10 और 12 मई 2025 को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते पंजाब सरकार ने सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को अगले 3 दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया है।
अभी फिलहाल 3 दिन के लिए यह आदेश जारी किए गया और स्थिति को ध्यान में रखते आगे इस पर फैसला लिया जाएगा। वहीं चंडीगढ़ प्रशासन बच्चों को घर पर रखने की अपील की गई है, इसके अलावा असामान्य स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी है।
भारत और पाकिस्तान के बीच तानाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने चंडीगढ़ में पंचकूला में 10 मई 2025 तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया। इसके अलावा चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में सभी परीक्षाओं को आगामी आदेश के लिए रद्द कर दिया गया है। वहीं पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट और पंचकूला कोर्ट भी आज बंद रहेंगी।