झज्जर के अग्निवीर की गोली लगने से जम्मू-कश्मीर में मौत, “गांव पहुंची पार्थिव देह”

Haryana News 24 (झज्जर): हरियाणा से अब एक ओर दु:खद खबर सामने आई है। झज्जर जिले का अग्निवीर जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शहीद हो गया। नवीन जाखड़ 20 वर्षीय के थे। सूचना मिलते ही पैतृक गांव साल्हावास में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि अग्निवीर को प्रैक्टिस के दौरान गोली लगी। नवीन जाखड़ करीब डेढ़ साल पहले अग्निवीर में भर्ती हुआ था। बुधवार के दिन बारामुला के पास शहीद हुआ था। नवीन जाखड़ करीब डेढ़ महीने पहले छुट्टी काट कर गए थे। नवीन के माता पिता खेती बाड़ी करते हैं। बड़ा भाई लोकेश जाखड़ भी भारतीय नौसेना में अग्निवीर है।
फोन कर दी जानकारी:
जानकारी के मुताबिक, 23 अप्रैल को घटना की जानकारी भाई लोकेश को मिल गई थी। इसके बाद लोकेश ने घर पर ताऊ विजय और चाचा कुलदीप को फोन कर सूचना दी। उन्होंने माता और पिता को जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद नवीन का बड़ा भाई छुट्टी लेकर गुरुवार शाम को घर पहुंचा। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सेना के जवान नवीन जाखड़ का पार्थिव शरीर लेकर आ रहे हैं।