Haryana News 24: रोहतक में बन रही यह जेल हरियाणा ही नहीं बल्कि देश की आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस जेल होगी। रोहतक के सुनारिया स्थित जिला जेल के साथ ही हाई सिक्योरिटी जेल बनाई जा रही है।
हरियाणा सरकार ने रोहतक में बनाई जा रही हाई सिक्योरिटी जेल में सुरक्षा उपकरणों के लिए 34 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि मंजूरी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाई सिक्योरिटी जेल के लिए ‘एडवांस्ड फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशन’ स्थापित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की है। रोहतक में बन रही यह जेल हरियाणा ही नहीं बल्कि देश की आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस जेल होगी। रोहतक के सुनारिया स्थित जिला जेल के साथ ही हाई सिक्योरिटी जेल बनाई जा रही है। यह जेल बनाने से पहले जेल विभाग के अधिकारियों ने देश के कई राज्यों की जेलों का निरीक्षण किया। दूसरे देशों की जेलों की भी स्टडी की गई। इसके बाद इसकी ड्राइंग तैयार की गई।
बता दें कि रोहतक की सुनारियां जेल में 1319 हवालाती व कैदी बंद है, जिनकी सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए गए है। कैदियों को जेल में गुणवत्ता युक्त खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। कैदियों को अभी भी कड़ी सुरक्षा में रखा जा रहा है, लेकिन हाई सिक्योरिटी जेल बनने के बाद सुरक्षा चार गुणा बढ़ जाएगी।
गैंगस्टर, हार्डकोर अपराधी और आतंकी होंगे मुख्य कैदी:
इस जेल का मुख्य उद्देश्य है देश-प्रदेश के उन कुख्यात अपराधियों को एक सुरक्षित स्थान पर रखना जिनके फरार होने या जेल के भीतर से आपराधिक गतिविधियां संचालित करने की आशंका रहती है। गैंगस्टर, आतंकवादी, माफिया सरगना और अन्य खतरनाक अपराधी इस जेल में रखे जाएंगे। वर्तमान में सुनारियां जेल में गुरमीत राम रहीम जैसे हाई प्रोफाइल कैदी और जम्मू-कश्मीर से संबंधित आतंकवादी बंद हैं। इनके चलते सुरक्षा व्यवस्था को चार गुना तक बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की गई, जिसके परिणामस्वरूप यह हाई सिक्योरिटी जेल अस्तित्व में लाई जा रही है।