कुमारी शैलजा ने नायब सरकार पर लगाया HKRN के तहत रोज़गार छीनने का आरोप!

Haryana News 24: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के कर्मचारियों को रिटायरमेंट की उम्र तक रोजगार की गारंटी का वादा महज शिगूफा है। सरकार विभिन्न विभागों में निगम के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को नौकरी से हटा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हटाए गए कर्मचारियों के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक उनके साथ संघर्ष में साथ रहेगी।
शैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की थी कि 15 अगस्त, 2024 तक पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले HKRN कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। उन्हें 58 साल तक सुरक्षा की गारंटी दी थी। जनवरी में सरकार ने विभिन्न विभागों में एचकेआरएन के तहत कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों को हटा दिया गया। तब हटाए गए कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन भी किया था पर सरकार ने एक नहीं सुनी। अब निगम द्वारा वन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को ईद के पवित्र त्योहार पर बड़ा झटका देते हुए नौकरी से हटा दिया है। पंचकूला मुख्यालय के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने इन कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं। सांसद ने कहा कि अब HKRN के तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 1200 कर्मचारियों को हटाया जा चुका है।
शैलजा ने कहा कि अब HKRN के तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 1200 कर्मचारियों को हटाया गया है। कर्मचारियों ने सरकार के इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों से किया गया वायदा करके ही भूल गई, ऐसा भाजपा जानबूझकर करती है। भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि किसी भी कर्मचारी को सेवानिवृत्ति की उम्र तक नहीं हटाया जाएगा। पर अब जो सरकार ने फैसला किया है उसे तुगलकी फरमान ही कहा जा सकता है। अगर कर्मचारियों को नौकरी से हटाना ही था तो उनसे सुरक्षा की गारंटी का वायदा क्यों किया था।
उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों को नौकरी से हटाना ही था, तो सुरक्षा की गारंटी देने का झूठा वादा क्यों किया गया था? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने नियमित भर्ती न करके HKRN के तहत एक लाख 20 हजार युवाओं को रोजगार दिया, लेकिन समान काम के लिए समान वेतन की नीति को दरकिनार कर उनका शोषण किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस इन कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उनकी न्याय की लड़ाई में पूरा समर्थन देगी।