हरियाणा के सांसद ने विधानसभा में देसी दारू बनाने की उठाई मांग, सरकार से मांगी अनुमति।

HaryanaNews24- हरियाणा की भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से BJP सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने लोकसभा में अपनी ही सरकार के सामने एक अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने नकली शराब से होने वाली मौतों का मुद्दा उठाते हुए सरकार से आग्रह किया कि नकली शराब पर प्रतिबंध लगाया जाए ताकि बेगुनाह लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। बीजेपी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने इस मुद्दे को उठाने के साथ ही इसका समाधान भी बताया। उनकी इस सलाह को सुनकर पक्ष और विपक्ष के सांसदों की हंसी छूट पड़ी। आइए जानते हैं कि ऐसा उन्होंने क्या उपाय बताया जो सुर्खियों में छाया हुआ है।
देशी दारू बनाने की मांगी अनुमति
चौधरी धर्मवीर सिंह ने सरकार से आग्रह किया कि नकली शराब पर अंकुश लगाने के लिए उस तरह की ‘देसी दारू’ को बनाने की अनुमति दी जाए जो पहले जौ, अंगूर और गन्ने के रस से बनती थी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
किसानों को भी फायदा
शून्यकाल के दौरान उन्होंने कहा कि पहले दारू को दवाई कहा जाता था, जो अंगूर, जौ, गन्ने का रस और पेड़- पौधों से तैयार की जाती थी। फिर से ऐसी दारू तैयार होनी चाहिए। धर्मवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार इसकी अनुमति दे। इससे जहां किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।