शादी वाले दिन दहेज विवाद को लेकर लड़की के साथ की मारपीट! लड़की पक्ष ने तोडा रिश्ता:

Haryana News 24: मेहंदी लगाए दुल्हन कर रही थी दूल्हे का इंतजार, शादी कैंसिल कर 15 घंटे तक बारातियों को बनाया बंधक,मांग लिया दहेज का पूरा सामान
गुरुग्राम में बारात के लेट आने से नाराज लड़की पक्ष ने न केवल रिश्ता तोड़ दिया, बल्कि शादी में हुए खर्च की रकम और दहेज में दिए सामान को भी वापस ले लिया। लड़की पक्ष ने लड़के वालों पर दहेज मांगने का आरोप भी लगाया, जिसके चलते मैरिज पैलेस में ही 15 घंटे तक बारातियों को रोके रखा।
मौके पर पुलिस पहुंची और आपसी रजामंदी से मामला सुलझाने को कहा। इसके बाद मौजिज लोगों की पंचायत हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि लड़की पक्ष को 73 लाख रुपये का खर्च दिया जाएगा। मौके पर ही दहेज में दी गई ब्रेजा कार और सारा सामान लौटा दिया गया। खेड़की दौला थाना पुलिस टीम के समक्ष दोनों पक्षों में लिखित समझौते के बाद बारात में आए लोगों को वापस भेजा गया।
ये है पुरा मामला:
पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता भागरौला निवासी सेवाराम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी जुडोला गांव निवासी मोहित से हो रही थी। 23 फरवरी 2025 को सेवाराम ने बेटी के होने वाले ससुराल में लगन का सामान भेजा था। मंगलवार की रात को शादी होनी थी। लड़का पक्ष बरात लेकर मंगलवार शाम को गांव भांगरौला पहुंच गया। लेकिन समारोह स्थल पर रात दो बजे तक बारात नहीं पहुंची। इसके बाद दोनों पक्षों में मनमुटाव भी हो गया। बारात के पहुंचने के बाद नीम चढ़ाई और वारफेर की रस्म के दौरान बारात खड़ी थी तो दूल्हे के चाचा ने औरतों को धक्का मारा और कहा कि एक करोड़ रुपये चाहिए, नहीं तो लड़के को वापस ले के जा रहा हूं। गांव के सरपंच ने हाथ जोड़े और मौजिज लोगों ने कहा कि ऐसे मत करो। इतना कहते ही लड़के के भाई ने उनकी लड़की को लात मारी और मारपीट करके भाग गए। भागते हुए कुछ बारातियों ने हवाई फायर भी किए। लड़के के पिता, चाचा, भाई समेत सभी ने शराब भी पी रखी थी।
वर पक्ष को देने होंगे 73 लाख रुपये:
23 फरवरी को लड़की वालों ने वर पक्ष को ब्रेजा गाड़ी दी थी। लड़की के पिता आरोप है कि दूल्हे पक्ष के लोग एक करोड़ की डिमांड कर रहे थे, उसमें फॉर्च्यूनर कार और 51 लाख नकद थे। बाद में समझौते के अनुसार लड़का पक्ष 73 लाख रुपये लड़की पक्ष को देगा।