हरियाणा सरकार ने बनाया नया नियम, भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई।

हरियाणा सरकार ने बनाया ये नया नियम
HaryanaNews24- हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सरकार ने नया नियम बना दिया है। जिसके तहत सरकार अब भ्रष्टाचार को लेकर सख्त हो गई है। ये नया नियम हरियाणा में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कसने के लिए तैयार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 50 और 55 साल की उम्र में मिलने वाली एक्सटेंशन से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों का रिव्यू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अगर किसी पर भ्रष्टाचार का मामला पाया गया तो उसे सरकार एक्सटेंशन नहीं देगी और साथ साथ ही जबरन रिटायर कर देगी।
जानकारी के अनुसार, सरकार इसकी शुरुआत कर चुकी है। राजस्व विभाग के ग्रुप-B के अधिकारी की एक्सटेंशन पर सरकार ने रोक लगा दी है। अधिकारी के जल्द रिटायरमेंट के आदेश जारी हो जाएंगे।
अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार हो रहे
मिली जानकारी के मुताबिक, ACB की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त मुहिम शुरू की गई है। इसमें औसतन हर दूसरे दिन किसी न किसी अफसर व कर्मचारी को रिश्वत के आरोपों में गिरफ्तार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक्सटेंशन पर फैसला लेने से पहले उनकी एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (ACR) के साथ गोपनीय रिपोर्ट को भी आधार बनाया जाएगा।
रिटायर कर चुकी है सरकार
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों सरकार ने HCS अधिकारी रीगन कुमार को जबरन रिटायर कर दिया था। रीगन पर कई तरह के आरोप लगे थे जिसमें सरकार ने उन्हें रिटायर करने का कड़ा फैसला लिया था। जानकारी के मुताबिक, इसी तरह से नए नियमों में अब ग्रुप-B के 3 अफसरों की एक्सटेंशन में से एक अफसर की एक्सटेंशन रोकी गई है।
नए CS बोले- भ्रष्टाचार मिटाना पहली प्राथमिकता
मिली जानकारी के अनुसार, नए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि सरकारी सिस्टम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। अब अफसरों की 50 वर्ष में होने वाली एक्सटेंशन को रिव्यू किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इसके तहत ग्रुप-B के एक अफसर की एक्सटेंशन को खारिज कर दिया गया है। जल्द ही उक्त अफसर को रिटायर करने के आदेश जारी किए जाएंगे।