हरियाणा के BJPअध्यक्ष मोहनलाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर लगा दुष्कर्म का आरोप!
हरियाणा के BJPअध्यक्ष मोहनलाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल पर लगा दुष्कर्म का आरोप!
Haryana News 24: हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर पुलिस थाना के तहत धारा 376 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
महिला का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले महिला को सरकारी नौकरी दिलाने व गाने में रोल देने के नाम पर दोनों ने यहां पर महिला से दुराचार किया। वहीं, महिला को दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि इन्होंने मेरी अश्लील वीडियो और फोटो भी लीं। महिला ने बताया कि करीब दो महीने पहले उन्होंने हमें फिर से डराकर पंचकूला बुलाया जहां हमारे खिलाफ झूठा केस करने की कोशिश की।

बताते चलें कि इस मामले में आरोपी मोहन लाल बड़ौली हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वो सोनीपत जिले के राई से विधायक हैं। इसके साथ ही वो RSS से भी जुड़े रहे हैं। गैंगरेप के आरोप पर सिंगर रॉकी का कहना है कि उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है। रॉकी ने कहा, ”हम कसौली एक साथ गए थे, लेकिन बड़ौली अलग रुके थे। मुझे बड़ौली के खिलाफ गवाही देने के लिए सितंबर से ब्लैकमेल किया जा रहा है। मैंने जब झूठ नहीं बोला तो मुझे उनके साथ फंसा दिया गया।

