हरियाणा में इन 13 विधायकों को बना दिया मंत्री
                हरियाणा के पंचकूला में आज भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और NDA के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। यहां नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

नायब सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ-साथ आज 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।
इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
- अनिल विज (कैबिनेट मंत्री)
 - कृष्ण लाल पंवार (कैबिनेट मंत्री)
 - राव नरबीर सिंह (कैबिनेट मंत्री)
 - महिपाल ढांडा (कैबिनेट मंत्री)
 - विपुल गोयल (कैबिनेट मंत्री)
 - अरविंद शर्मा (कैबिनेट मंत्री)
 - श्याम सिंह राणा (राज्य मंत्री)
 - रणबीर गंगवा (राज्य मंत्री)
 - कृष्ण कुमार बेदी (राज्य मंत्री)
 - श्रुति चौधरी (राज्य मंत्री)
 - आरती राव (राज्य मंत्री)
 - राजेश नागर (राज्य मंत्री)
 - गौरव गौतम (राज्य मंत्री)
 

