कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की 20 सीटों पर पुनर्मतगणना की मांग! EVM से छेड़छाड़ का आरोप;

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की 20 सीटों पर पुनर्मतगणना की मांग! EVM से छेड़छाड़ का आरोप;
Haryana News 24: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हार के बाद कांग्रेस ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस ने 20 विधानसभा सीटों पर फिर से मतगणना कराने की मांग की है। कांग्रेस का दावा है कि जिन मशीनों में गड़बड़ी थी उनके सारे वोट भाजपा के खाते में गए हैं। इनके अलावा, जिन सीटों पर दोबारा गिनती करने की मांग की गई है: उनमें रेवाड़ी, कोसली, पटौदी, बादशाहपुर, नारनौल, पलवल, बड़खल, कालका, करनाल, इंद्री, घरौंडा, उचाना, बरवाला, नलवा और रानियां विधानसभा सीटें शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी ने EVM की बैटरी 90% से ज्यादा चार्ज होने पर सवाल उठाते हुए छेड़छाड़ का संदेह जताया है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार को स्वीकार नहीं कर पा रही कांग्रेस ने अब इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। 20 विधानसभा सीटों पर फिर से मतगणना कराने की मांग करते हुए कांग्रेस ने EVM की बैटरी 90 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज होने पर सवाल उठाते हुए छेड़छाड़ का संदेह जताया है।
इन विधानसभा क्षेत्रों में दोबारा मतगणना की मांग
Haryana News 24: कांग्रेस ने जिन विधानसभा क्षेत्रों में दोबारा मतगणना कराने की मांग की है, उनमें पानीपत शहर, होडल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद एनआइटी, नारनौल, करनाल, डबवाली, रेवाड़ी, होडल (एससी), कालका, इंद्री, बड़खल, नलवा, रानिया, पटौदी (एससी), पलवल, बरवाला, उचाना कलां, घरौंडा, कोसली और बादशाहपुर शामिल हैं।
पार्टी का दावा है कि आठ अक्टूबर को मतगणना वाले दिन जिन मशीनों में गड़बड़ी थी, उनके सारे वोट भाजपा के खाते में गए हैं। इसलिए इन सीटों पर दोबारा मतगणना कराई जानी चाहिए। साथ ही इन सभी 20 सीटों की वीवीपैट की पर्चियों का मिलान भी EVM से कराया जाए।
दीपेद्र हुड्डा ने भाजपा पर छल-कपट के लगाए आरोप
Haryana News 24: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग को तुरंत इस दिशा में कदम उठाने चाहिए। पोस्टल बैलेट की गणना में भी कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी, लेकिन ईवीएम से मतगणना के बाद चुनाव परिणाम अप्रत्याशित रहे। उन्होंने कहा कि छल कपट के बावजूद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के लगभग बराबर मत प्रतिशत हासिल किया है।
‘कांग्रेस के घमंड को हरियाणा की जनता ने खत्म किया’
Haryana News 24: वहीं, दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जो घमंड करता है, उसका पतन अवश्य है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिस तरह का घमंड दिखाया, उसका जवाब हरियाणा की जनता ने दिया है। ‘जलेबी’ को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता हरियाणा में जलेबी बनाकर चले गए।
अब कांग्रेसी जलेबी की फैक्टरी के लिए जगह ढूंढ़ते घूम रहे हैं। राहुल गांधी को यह भी नहीं पता कि जलेबी कैसे बनती है। उन्होंने जलेबी का डिब्बा देखा और समझा कि जलेबी फैक्टरी में बनती है। उन्हें समझना चाहिए कि हरियाणा की महिलाएं जलेबियां अपने घरों में बना लेती हैं। उसके लिए फैक्टरी की जरूरत नहीं होती। साधारण सा हलवाई भी जलेबी बना लेता है, क्योंकि हमारे यहां जलेबी खाने का रिवाज है। जलेबी का रस हरियाणा की जनता को रास आता है, लेकिन कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आता।