प्रदेश के युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने का लाइसेंस लेगी हरियाणा सरकार:

प्रदेश के युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने का लाइसेंस लेगी हरियाणा सरकार:
हरियाणा में सरकार द्वारा गठित कौशल रोजगार निगम अब युवाओं को विदेश में भी नौकरियों के व्यवस्था करेगा। इसके लिए निगम ने भर्ती एजेंट लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद निगम विदेश में नौकरी के इच्छुक युवाओं को नौकरी देने में सक्षम हो पाएगा।
यह लाइसेंस मिलने के बाद निगम विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को नियुक्त करने में सक्षम हो सकेगा। हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के माध्यम से विदेश में नियुक्ति के लिए अभी तक 228 नौकरी चाहने वालों का चयन किया है। प्रसाद ने निगम के अधिकारियों से कहा कि वे अधिक पेशेवर तरीके से काम करें और बिना देरी के मैन पावर की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में सोचें। बैठक में जानकारी दी गई कि निगम को विभिन्न विभागों से विभिन्न श्रेणियों के 13 हजार 500 पदों की भर्ती के लिए मांग-पत्र प्राप्त हुए हैं, जिन्हें जल्दी ही भरा जाएगा।
मुख्य सचिव ने कहा कि एचकेआरएन का मुख्य उद्देश्य लोगों को विदेश में नौकरी के लिए निजी एजेंटों द्वारा लिए जाने वाले भारी कमीशन के बोझ से बचाना है। एचकेआरएनएल पोर्टल का उद्देश्य सरकारी, निजी और ओवरसीज सेक्टर के नियोक्ताओं को नौकरी चाहने वालों के साथ एक मंच पर इकट्ठा करना है।
बैठक में जानकारी दी गई कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों में 1.25 लाख कर्मचारियों को तैनात किया है। इनमें से 36 हजार अनुसूचित जाति वर्ग से और 34 हजार 700 पिछड़ा वर्ग से हैं। निगम ने स्वास्थ्य विभाग, खान एवं भूविज्ञान विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग और हरियाणा फोरेंसिक लैब से संबंधित 51 नई नौकरियों को अंतिम रूप दिया है। कौशल रोजगार निगम द्वारा जल्दी ही पंचकूला के सेक्टर पांच में अपना स्वयं का कार्यालय भवन बनाया जाएगा।