हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले, मिलेगा दोगुना दैनिक यात्री भत्ता!

हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले, मिलेगा दोगुना दैनिक यात्री भत्ता!
हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस कर्मचारियों को तोहफा दिया है। प्रदेश में अब पुलिस कर्मियों को दोगुना दैनिक यात्रा भत्ता मिलेगा। गृह विभाग दैनिक यात्रा भत्ते को महीने में 20 दिन तक बढ़ा दिया है। अभी महीने में 10 दिन का यात्रा भत्ता दिया जा रहा था। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। इसके लिए हरियाणा सिविल सेवा (यात्रा भत्ता) नियम में संशोधन किया गया है। अधिसूचना के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों को, चाहे वे किसी भी स्थान पर तैनात हों, दैनिक यात्रा भत्ता महीने में 20 दिन किया जाएगा।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पुलिसकर्मियों को अक्सर ड्यूटी के चलते 10 दिन से अधिक समय तक स्टेशन से बाहर रहना पड़ता है और कई बार तो यह समय 20 दिन से भी ज्यादा हो जाता है। इसलिए लंबे समय से दैनिक भत्ता यात्रा बढ़ाने की मांग उठाई जा रही थी। अधिसूचना के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों को, चाहे वे किसी भी स्थान पर तैनात हों, दैनिक यात्रा भत्ता महीने में 20 दिन किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक पुलिस स्टेशनों में तैनात पुलिसकर्मियों की तर्ज पर सभी पुलिसकर्मी दैनिक भत्ता लेने के पात्र होंगे। बता दें लंबे समय से दैनिक यात्रा भत्ता बढ़ाने की मांग उठ रही थी। दरअसल पुलिस कर्मचारियों को अमूमन ड्यूटी के चलते 10 दिन से अधिक समय तक स्टेशन से बाहर रहना पड़ता है। जिसके बाद अब पुलिस कर्मचारियों को राहत देते हुए ये फैसला लिया गया है। बता दें कि पिछले महीने 27 जून को हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में दैनिक भत्ता यात्रा बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगाई गई थी और अब इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।