भिवानी में पिता ने की बेटा बेटी की गला घोंटकर हत्या, फिर खुद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की करी कोशिश।
 
                Haryana News 24- भिवानी के गांव धनाना में एक व्यक्ति ने अपने बेटा और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। व्यक्ति की हालत में सुधार है। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
आरोपी सुभाष ने बताया कि पत्नी के मौत के बाद से ही वह सुसाइड की प्लानिंग कर रहा था। उसने पहले खुद के सुसाइड के बारे में प्लानिंग बनाई। फिर सोचा कि मेरे जाने के बाद दोनों बच्चों को क्या होगा। इसके बाद उसने बच्चों के साथ सुसाइड करने का प्लान बनाया। उसे पता था कि बच्चे इसके लिए तैयार नहीं होंगे, इसलिए उसने पहले दोनों बच्चों को जहर देकर मारने और फिर खुद मरने की योजना बनाई थी।
आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत 8 मई को हुई थी। इसलिए, उसने सुसाइड करने का दिन 8 जून ही चुना। जिसके बाद उसने बच्चों को आम का जूस बनाकर दिया, जिसमें उसने नींद की गोलियां मिला दीं। जूस पीने के कुछ देर बाद ही दोनों बच्चे बेहोश हो गए। इसके बाद मैंने दोनों बच्चों का गला घोंट कर मार दिया। दोनों की मौत की पुष्टि करने के लिए मैंने उनकी नब्ज और सांसें भी चेक कीं।
जब वे मर गए तो मैंने दोनों बच्चों को बांध दिया। इसके बाद उसने भी जहर की 2 गोलियां खा लीं। सदर थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल से सैंपलिंग की गई। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 
                         
                                                          
                                                          
                                                         