लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैनी सरकार का बड़ा ऐलान!

Haryana News 24 : हरियाणा में सैनी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। होली के मौके पर प्रदेश सरकार द्वारा जो बड़ा फैसला लिया गया है, उसके बाद सरकारी कर्मचारियों की मौज हो गई है क्योंकि वो अब सरकारी नौकरी ज्यादा सालों तक कर पायेंगे। सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दी है। वहीं ग्रुप-डी यानि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई है।
आपको बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा यह फैसला पुराने नियमों में बदलाव करते हुए लिया गया है। इससे पहले पंजाब सिविल सेवा नियमावली (खंड-1, भाग-1) के नियम 3.26(ए) के अनुसार रिटायरमेंट प्रक्रिया चली आ रही थी, लेकिन अब उसमें संशोधन कर दिया गया है। पूर्व में सिर्फ न्यायिक अधिकारियों, चतुर्थ श्रेणी, दिव्यांग व दृष्टिहीन कर्मचारियों के लिए यह उम्र 60 वर्ष थी, लेकिन अब सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए इसे समान रूप से बढ़ा दिया गया है।