2 भाइयों की अनोखी जोड़ी ने दान किये करोड़ों रुपये, विदेश तक बेच रहे देसी घेवर
सोनीपत | हरियाणा में सावन का महीना नजदीक आते ही मिठाइयों का प्रचलन शुरू हो जाता है और जब जिक्र हो मिठाइयों का तो घेवर का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। हरियाणा में बनने वाला वो देसी घेवर जिसकी मिठास देश ही नहीं बल्कि विदेश तक फैली है, उसको बनाने का काम करती है सोनीपत जिले के गांव पिनाना की प्रसिद्ध घेवर मित्र मंडली। इस मंडली के संचालक बताते हैं कि हमारी पहचान दान से होती है क्योंकि घेवर बेचकर जो पैसा आता है उसका ज्यादातर हिस्सा गौशाला और मंदिरों में दान कर दिया जाता है। अब बात आती है घेवर बनाने की, घेवर में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की, शुद्धता और गुणवत्ता की तो इसको लेकर घेवर मित्र मंडली के संचालक क्या कहते हैं जानने के लिए नीचे दिया पूरा वीडियो देखें…
