पाकिस्तान हमले के बाद हरियाणा में हाइ अलर्ट, पंजाब बॉर्डर से लगते 6 जिलों में बढ़ाई सुरक्षा।
 
                Haryana News 24- पंजाब और चंडीगढ़ में पाकिस्तानी हमलों के बाद हरियाणा में भी एयर अटैक का अलर्ट जारी कर दिया गया है। अंबाला में लगातार सायरन बज रहे हैं। लोगों को छतों से घर के अंदर जाने के कहा गया है।
अंबाला में आर्मी कैंट के अलावा एयरफोर्स स्टेशन भी है। यह पहली बार है कि अंबाला में एयर अटैक का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ में एयर अटैक को देखते हुए पंचकूला में सुबह सायरन बजे। यहां पूरा प्रशासन हाई अलर्ट पर है। पंचकूला में 2 दिन के लिए स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं।
इसके अलावा पंजाब बॉर्डर के साथ लगते सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद कुरुक्षेत्र और अंबाला में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा इमरजेंसी के बारे में सूचना देने के लिए 48 घंटे में प्रदेश के सभी साढ़े 7 हजार गांवों में सायरन लगाने को कहा गया है।
पाकिस्तान के हमले के बाद हरियाणा में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पंचूकला में 2 दिन के लिए स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

 
                         
                                                          
                                                          
                                                          
                                                         