हरियाणा का सबसे बड़ा गाना हुआ डिलीट, कलाकरों पर हुआ जानलेवा हमला, 35 लाख का झटका…
 
                हरियाणा का मशहूर कलाकार विश्वजीत चौधरी जिसको आप सब जानते तो होंगे ही। जिनका हाल ही में एक गाना सपना चौधरी के साथ मटक-मटक काफी वायरल हो रहा था, लेकिन वह अब डिलिट हो चुका है। असली पहचान पिछले साल आए गाने ‘गजबन पानी न चालीÓ से मिली: यह गाना हरियाणवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है।
हरियाणवी गानों की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। हरियाणा,पश्चिमी यूपी और राजस्थान से बाहर भी हरियाणवी गाने खूब सुने और देखे जा रहे हैं। डीजे पर धमाल मचाने वाले हरियाणवी गानों को अब यूट्यूब पर भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। गजबन पानी न चालीÓ गाने से विश्वजीत चौधरी को मिली थी पहचान विश्वजीत चौधरी को असली पहचान पिछले साल आए गाने ‘गजबन पानी न चालीÓ से मिली थी। यह गाना हरियाणवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है। इस गाने पर सपना चौधरी डांस करती हुई नजर आई थीं। विश्वजीत चौधरी का यह गाना डीजे पर जबरदस्त हिट साबित हुआ था। इस शादी के सीजन में भी यह गाना डीजे पर धमाल मचा रहा है।
घूंघट गाना भी हुआ था जबरदस्त हिट उनका पिछले साल आया गाना ‘घूंघट- 3Ó भी जबरदस्त हिट हुआ था। इस गाने में उनके साथ हरियाणा की लोकप्रिय स्टार सपना चौधरी की नजर आई थीं। दिसंबर में रिलीज हुए इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 42 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।अजय हुड्डा और खासा आला चाहर के साथ विश्वजीत चौधरी का नाम भी हरियाणा के टॉप कलाकारों में शामिल है।
अब कुछ दिन पहले ही विश्वजीत चौधरी अपने साथी कलाकारों के साथ किसी काम से जा रहे थे तभी रोड़ पर उन पर हमला हो गया था। उन्हें काफी चोटें आई हैं उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। अब उनकी हालत पहले से थोड़ी ठीक बताई जा रही है। तभी उन्होंने अपने बारे में सभी बाते बताई हैं।

 
                         
                                                          
                                                          
                                                          
                                                         